पंजाब के फाजिल्का में पुलिस ने राज्य में 15 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव से पहले रविवार को फ्लैग मार्च किया।
13,229 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव 15 अक्टूबर को होंगे। आयोग को सरपंच पद के लिए 52,000 से ज्यादा नामांकन और पंच के लिए 1.66 लाख से ज्यादा नामांकन प्राप्त हुए थे। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर थी।
एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि जिले भर में पूरी तरह से चेकिंग की जा रही है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस फ्लैग मार्च के दौरान लोगों की चेकिंग भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य यह है कि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करें और शरारती तत्वों पर नकेल कसी जा सके। उन्होंने कहा कि शहर में नाकाबंदी व पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा कवर किया गया है।