पंजाब में मोगा जिले के बिलासपुर गांव में दो अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दूसरा व्यक्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी।
ये वारदात बुधवार शाम करीब सात बजे उस समय हुई जब दोनों पीड़ित गांव के पास मौजूद थे। अचानक आए हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए।
मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी अमनदीप सिंह के रूप में की गई है। वहीं, घायल गुरमीत सिंह को पहले मोगा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर लुधियाना रेफर कर दिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक पिस्तौल बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।