पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में 20 से ज्यादा आपराधिक मामलों का आरोपी जालंधर में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल होने के बाद जालंधर में गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया, "सुबह करीब 5.30 बजे जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एक नाका लगाया था। एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट वाली बाइक चलाते हुए देखा गया और उसका चेहरा ढका हुआ था।" आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं और नाके से भाग गया। पुलिस की टीम ने आरोपी को ट्रैक किया जिसके बाद मुठभेड़ हुई।
आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ 20 मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या, लूटपाट, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट जैसे मामले शामिल हैं।