Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

पंजाब: स्वर्ण मंदिर में व्यक्ति ने लोहे की रॉड से किया हमला, पांच लोग घायल

स्वर्ण मंदिर में एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे दो सेवादार और तीन श्रद्धालु घायल हो गए। उक्त व्यक्ति को स्वर्ण मंदिर के गुरु रामदास निवास में घूमते देखा गया, जिसे गुरु रामदास सराय भी कहा जाता है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सचिव प्रताप सिंह के अनुसार, जब व्यक्ति से पूछताछ की गई तो वो हिंसक हो गया और उसने एसजीपीसी कर्मियों और दूसरे अन्य लोगों पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि वो शख्स हरियाणा का रहने वाला है और घटना के बाद एसजीपीसी ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। प्रताप सिंह ने बताया कि घायल हुए तीन श्रद्धालु मोहाली, बठिंडा और पटियाला से आए थे, जबकि अन्य दो श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) के सेवादार थे।

घायलों को गंभीर हालत में श्री गुरु रामदास अस्पताल ले जाया गया।  हमलावर और उसके एक साथी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एसजीपीसी सचिव ने सरकार और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से हमलावर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।