पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला में दो गुटों के बीच पुरानी रांजिश के चलते भारी फायरिंग हुई है. इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार रात बटाला के विठवान गांव की है.
दोनों समूहों में कुल 13 लोग थे. गोलीबारी में दोनों समूहों के 2-2 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना में 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.