Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

सिद्धू मूसेवाला की मां के प्रति असंवेदनशील है पंजाब सरकार: कांग्रेस

Chandigarh: पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बुधवार को सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां के एक बच्चे को जन्म देने के बाद मूसेवाला के परिवार के प्रति 'असंवेदनशील' होने के लिए भगवंत मान सरकार की आलोचना की। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब सरकार पर उनके दूसरे बेटे के जन्म पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है।

बाजवा ने कहा कि भगवंत मान की असंवेदनशील सरकार और केंद्र सरकार का असंवेदनशील व्यवहार चौंकाने वाला है। पिछले कुछ सालों से पंजाब के साथ अन्याय हो रहा है और यह इसका एक और उदाहरण है।"

मानसा जिले में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या के लगभग दो साल बाद, बलकौर सिंह और उनकी पत्नी चरण कौर ने 17 मार्च को एक बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बच्चे को पैदा करने के लिए आईवीएफ तकनीक को अपनाया था। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बलकौर सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन उन्हें ये साबित करने के लिए परेशान कर रहा है कि बच्चा वैध है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजाब सरकार से कौर के आईवीएफ के इलाज पर पूरी रिपोर्ट मांगी है।