Breaking News

मिडिल‑ईस्ट युद्ध से खाना और दवा सहायता पहुंचना हुआ मुश्किल: Aid समूह की चेतावनी     |   UAE में ईरान का हमला: एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किए मिसाइल-ड्रोन, सुरक्षा अलर्ट जारी     |   ईरान के दक्षिणी इलाकों पर हमले! 6 बच्चों की मौत, 17 घायल     |   UAE में मिसाइल धमकी, अधिकारियों ने लोगों को किया अलर्ट     |   बिहार: नालंदा में NIA की बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी     |  

पंजाब में बाढ़ से फिरोजपुर के गांव जलमग्न, मदद के लिए स्वयंसेवक जुटे

Punjab Flood: फिरोजपुर जिले के पल्ले और पछाड़ियां गांव में भारत-पाक जीरो लाइन के पास बने आर्जी एडवांस बांध को बचाने के लिए ग्रामीण युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। नौजवान अलग-अलग जिलों और गांवों से मिट्टी की ट्रॉलियां भरकर ला रहे हैं और मिट्टी डालकर बांध को मजबूत करने में जुटे हैं। सतलुज नदी के पानी में पूरी फेंसिंग डूबी नजर आ रही है। पाकिस्तान की चौकियां भी सतलुज की मार झेल रही हैं। इस बीच बीएसएफ लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

गांववालों ने बताया कि सतलुज नदी का पानी उनकी फसलें डुबो चुका है। करीब 25 गांव इस बांध पर निर्भर हैं। यदि बांध टूटा तो बड़े पैमाने पर नुकसान होगा, क्योंकि सतलुज का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सेवा कर रहे लोगों के लिए समाजसेवी संस्थाओं ने लंगर, चाय और पानी की व्यवस्था की है। दूर-दराज से लोग बांध की मजबूती में सहयोग देने पहुंच रहे हैं।