Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

रणजीत सिंह गिल के आवास पर पंजाब सतर्कता ब्यूरो का छापा, एक दिन पहले हुए थे बीजेपी में शामिल

Chandigarh: पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने अकाली दल के पूर्व नेता और प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी रंजीत सिंह गिल के परिसरों पर शनिवार को छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। गिल के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब वह एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार शाम अपने सरकारी आवास पर गिल का भाजपा में स्वागत किया। सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों ने चंडीगढ़ स्थित गिल के आवास पर छापेमारी की। हालांकि, इस कार्रवाई के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

गिल ने हाल ही में शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कभी शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल का करीबी माना जाता था। गिल ने 2017 और 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में खरड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। गिल ने शुक्रवार को बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति विश्वास जताया।