Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

पुणे का अनोखा प्रेम, चिड़ियों से करती है प्रेम

महाराष्ट्र के पुणे की स्मिता पासलकर का सात साल से चिड़ियों से खास रिश्ता बन हुआ है। उनके घर में नियमित रूप से चिड़ियां खाने आती हैं। चिड़ियों को खिलाना और उनकी देखभाल स्मिता का जुनून बन गया है। स्मिता का परिवार इस काम में उनका पूरा सहयोग करता है। स्मिता के पति और बेटे को चिड़ियों के साथ उनके लगाव पर गर्व है।

स्मिता ने बताया कि सात साल पहले अपने मौजूदा घर में आने पर उन्होंने चिड़ियों को खाना खिलाना शुरू किया। धीरे-धीरे उनका चिड़ियों के साथ करीबी रिश्ता बनता गया। अब स्मिता और उनका परिवार स्कूलों में वर्कशॉप आयोजित करता है। वर्कशॉप में पेड़ लगाने, चि़ड़ियों को खाना खिलाने जैसी चीजों को आगे बढ़ाया जाता है। साथ ही चिड़ियों को पिंजड़े में कैद रखने से मना करता है।