Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

39 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में पोस्टल बैलेट बांटने का सिलसिला शुरू

तिरूचिरापल्ली में तमिलनाडु के 39 निर्वाचन क्षेत्रों में पोस्टल बैलेट को बांटने का सिलसिला शुरू हो गया है। देश में ये पहली बार है जब पोस्टल बैलेट को एक जगह पर इकट्ठा किया गया है और इसके बाद इसे राज्य के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में बांटा जाएगा। तमिलनाडु के 39 निर्वाचन क्षेत्रों में पिछले हफ्ते सरकारी अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के लिए हुए सभी पोस्टल बैलेट को तिरुचिरापल्ली के एक मैरिज हॉल में लाया गया।

जहां से तमिलनाडु के सभी 39 निर्वाचन क्षेत्रों के अधिकारी संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पोस्टल बैलेट को अलग करेंगे। तिरुचिरापल्ली जिला निर्वाचन संचालन अधिकारी और जिला कलेक्टर प्रदीप कुमार ने काम का निरीक्षण किया।