Breaking News

पप्पू यादव की टीम ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी     |   बिहार: सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 63344 के इंजन और कोच में लगी आग     |   काशी में मंगला आरती, उज्जैन में अभिषेक... सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु     |   कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शानदार समापन, भारत को मिली 2030 की मेजबानी की कमान     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू, अनुपूरक बजट होगा पेश     |  

खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह लड़ेगा चुनाव, पंजाब में माता-पिता कर रहे प्रचार

Punjab: खालिस्तान समर्थक नेता और 'वारिस पंजाब दे' संगठन का प्रमुख अमृतपाल सिंह इस वक्त असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। लेकिन उसने पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा है। ऐसे में अब अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह और मां बलविंदर कौर अपने बेटे अमृतपाल सिंह के चुनाव प्रचार में जुटे हैं। 

अमृतपाल के माता-पिता का कहना है कि उनका बेटा पंजाब में ड्रग्स के बढ़ते इस्तेमाल और अपने कुछ समर्थकों की कथित अवैध हिरासत से जुड़े मुद्दों पर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि कैंपेन को बड़े पैमाने पर लोगों का समर्थन मिल रहा है।

खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले के मारे जाने के बाद उसका अंदाज अपनाने वाले अमृतपाल सिंह को पिछले साल 23 अप्रैल को मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर एक जून को मतदान होगा।