Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

तेलंगाना में निजी बस में आग लगी, ड्राइवर की सूझबूझ से सभी 29 यात्री सुरक्षित

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात को एक निजी बस में आग लग गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। चित्याल मंडल में देर रात करीब एक बजकर 45 मिनट पर हुई इस घटना में 29 यात्रियों में से कोई भी घायल नहीं हुआ।

बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के कंदुकुर जा रही थी। बस चालक ने इंजन से धुआं निकलता देखकर तुरंत वाहन रोक दिया और यात्रियों को उतरने को कहा। नलगोंडा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरत चंद्र पवार ने बताया कि यात्रियों के बस से नीचे उतरने के कुछ ही देर बाद बस आग की लपटों में घिर गई।

एसपी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दो दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई। पुलिस ने बताया कि आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।