Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

संगरूर की जेल में भिड़े कैदी, दो की मौत, कई घायल

पंजाब के संगरूर जिले की जेल में कैदियों में भिड़ंत हो गई। इस घटना में दो कैदियों की मौत हो गई। कई कैदी इस घटना में घायल भी हो गए। घटना के पीछे के कारणों को पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

जिला जेल से चार मरीजों (कैदियों) को अस्पताल लाया गया जिनमें से दो को मृत लाया गया था। दो गंभीर रूप से घायलों को पटियाला रेफर किया गया है। घायल कैदियों की पीठ, सिर, हाथ और कान पर किसी नुकीली चीज से हमला किया गया।