Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मंदिरों के सबसे भव्य उत्सव त्रिशूर पूरम की तैयारियां पूरी

केरल के मंदिर उत्सवों में सबसे भव्य त्रिशूर पूरम 19 अप्रैल से शुरु होगा। हफ्ते भर तक चलने वाले त्रिशूर पूरम में सैकड़ों संगीतकार, सजे धजे हाथी और शानदार आतिशबाजी का नज़ारा देखने को मिलेगा। आतिशबाज़ी के इंतज़ामों को मंगलवार को परखा भी गया। इस साल तिरुवमबड़ी और परमेक्कव मंदिरों के लिए भी वही शख्स आतिशबाजी तैयार कर रहे हैं।  

सतीश आतिशबाज़ी को एक सुरीले गाने की तरह देखते है, जो आंख और कान दोनों को सुंदर लगता है। दक्षिण में मशहूर त्रिशूर पूरम हर साल शहर के बीचों बीच नामी वडक्कुनाथन मंदिर में मनाया जाता है। जाना-माना पूरम विशाल थेक्किंकडु मैदान में होता है जिसमें सभी उम्र के हजारों लोग शरीक होते हैं।