Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

क्रिसमस और नए साल के स्वागत की तैयारी, पर्यटकों के पहुंचने के साथ बढ़ने लगी है रौनक

Goa: क्रिसमस और नए साल के स्वागत के लिए गोवा एकदम तैयार है। बाजारों में हर तरफ रौशनी और रौनक है। पर्यटकों के लिहाज से गोवा हर साल नए रिकॉर्ड बना रहा है। 2024 में गोवा ने कुल 1.04 करोड़ पर्यटकों का स्वागत किया जिसमें 99.41 लाख घरेलू और 4.67 लाख विदेशी पर्यटक शामिल थे। 2023 की तुलना में घरेलू पर्यटकों में 22 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बेहतर कनेक्टिविटी, नए चार्टर फ्लाइट्स, होमस्टे और हिन्टरलैंड टूरिज़्म ने पर्यटन क्षेत्र को और मजबूत किया है। इसी साल जनवरी महीने से लेकर जून तक 54.55 लाख पर्यटकों ने गोवा की मेहमान नवाजी का लुफ्त लिया।

रोशनी से जगमगाते गांव, कॉयर की गूंजती आवाज़ और नए साल के स्वागत के लिए तैयार हो रहे विशाल बीच स्टेज ने गोवा के लोगों और बाज़ारो में एक नयी ऊर्जा भर दी है। जैसे-जैसे काउंटडाउन शुरू होता है, गोवा सिर्फ़ भीड़ के लिए तैयार नहीं है वह पहले से कहीं ज़्यादा चमकने के लिए तैयार है।