जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद ऐलान किया है कि अब वो सीटों को लेकर कोई आकलन नहीं करेंगे. उन्होंने दिए इंटरव्यू में इसका ऐलान किया. दरअसल, प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव रिजल्ट से पहले दावा किया था कि बीजेपी को 280 या उससे अधिक सीटें मिलेंगी. बीजेपी को इसबार के चुनाव में 240 सीटें मिली हैं.
लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं फिर कभी नंबर गेम में नहीं पड़ूंगा. मुझे यह स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं है कि मुझसे नंबर गलत हो गए. बता दें कि प्रशांत किशोर पूरे देश में राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने कई चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है, जो काफी हद तक सच साबित हुई है.