Breaking News

लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |   टीसीएस बीपीओ मामले में नासिक पुलिस की SIT टीम निदा खान की तलाश में मुंब्रा पहुंची     |   दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ जोरदार बारिश हुई     |  

तमिलनाडु: सिक्कल सिंगारवेलावर मंदिर में सूरसम्हारम के लिए पूजा शुरू

तमिलनाडु के नागपट्टिनम के सिक्कल सिंगारवेलावर मंदिर में भगवान मुरुगन के लिए कंडा षष्ठी महोत्सव के आखिरी दिन विशेष पूजा की गई।

सिक्कल मंदिर का कंडा षष्ठी उत्सव 13 नवंबर से शुरू हुआ था। छह दिन के त्योहार के आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण दिन को सूरसम्हारम कहा जाता है। ये बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर हर साल मनाया जाता है। पौराणिक कथा के मुताबिक भगवान मुरुगन ने इस दिन राक्षस सुरपदमन को हराया था, जिससे दुनिया में शांति आई थी।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर जानीदम वर्गीज, जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष सिस और दूसरे अधिकारियों ने हिस्सा लिया। पूरे तमिलनाडु से आए हजारों श्रद्धालुओं ने समारोह में हिस्सा लिया और भगवान मुरुगन की पूजा की।