Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

पूजा खेडकर की मां कोमनोरमा खेडकर को कोर्ट से मिली जमानत

पुणे की एक कोर्ट ने पूर्व ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा को हत्या की कोशिश के मामले में जमानत दे दी. ये मामला तब दर्ज किया गया था, जब उन्हें एक वीडियो में कथित तौर पर भूमि विवाद के एक मामले में लोगों से भिड़ते और बंदूक लहराते हुए देखा गया था.

उनके वकील सुधीर शाह ने बताया कि एडिशनल सेशन जज ए. एन. मारे ने मनोरमा खेडकर को उनकी गिरफ्तारी के दो हफ्ते बाद कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है. कोर्ट ने आरोपित से गवाहों को प्रभावित न करने और मामले की जांच में सहयोग करने को भी कहा है.