जिले के सोनागिर थाने में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण पानी भर गया। पानी के कारण थाने का पूरा कार्य प्रभावित हो गया। थाना प्रभारी एससीएम कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, लॉकअप सभी जगह पानी भरा हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण पानी निकाला भी नहीं जा सकता है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि पूरा थाना तालाब बना हुआ है।