Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

धसान नदी में फंसे 59 ग्रामीणों को पुलिस ने किया रेस्क्यू

छतरपुर जिला के बड़ामलहरा पुलिस अनुभाग के ग्राम कुटोरा के गुर्जन मंदिर में दर्शन करने गए धसान नदी में बाढ़ आ जाने से  59 ग्रामीण नदी के बीचोबीच टापू में फंस गए। जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एस डी एम प्रशांत अग्रवाल, एस डी ओ पी रोहित अलावा मौके पर पहुंचे। जिसके बाद  एन डी आर ऍफ़ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बड़ी मशक्कत के साथ टापू पर फंसे सभी 59 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाल लिया। 

ये सभी लोग सुबह मंदिर में दर्शन करने गए थे, जब नदी में पानी नही था लेकिन नदी में अचानक बाढ़ आ गई और लोग दोपहर एक नदी के टापू पर फंसे गए। धसान नदी के ऊपरी भाग में अत्यधिक बारिश होने की वजह से नदी में बाढ़ आ गई थी।