Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

पुलिस ने हुक्का बार में छापेमारी कर मुनव्वर फारुकी को लिया हिरासत में

'बिग बॉस 17' के विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं. बीती रात मुनव्वर फारुकी को मुंबई पुलिस ने एक हुक्का बार में रेड के दौरान हिरासत में लियाउनके साथ कई और लोगों को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।  फोर्ट इलाके के हुक्का बार में रेड के दौरान हिरासत में लिए गए बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी और 13 अन्य को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई के फोर्ट इलाके में अवैध हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस की छापेमारी के दौरान हुक्का बार से 4,400 रुपए कैश और करीब 13 हजार रुपए की कीमत के 9 हुक्का पॉट जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।