Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

नफे सिंह राठी हत्याकांड: पुलिस ने दो शूटरों को गोवा से किया गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

Haryana: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कहा कि आइएनएलडी नेता नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में गोवा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि हरियाणा की पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश जारी है। 

उन्होंने कहा कि नफे सिंह राठी को धमकी देने वाले राजस्थान के एक शख्स को पकड़ लिया गया है। हरियाणा की हमारी पुलिस सही रास्ते पर है। इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राठी और पार्टी कार्यकर्ता जय किशन की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

25 फरवरी को झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में उनके वाहन पर कई राउंड गोलीबारी हुई, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि आशीष और सौरभ को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स, जिला पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के संयुक्त अभियान में गोवा से गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उत्तरी गोवा से गिरफ्तार किया गया, जहां वे एक होटल में ठहरे हुए थे। उन्हें सोमवार तक राष्ट्रीय राजधानी लाया जाएगा। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आशीष, सौरभ, नकुल और अतुल इस वारदात में शामिल जिन्होंने 25 फरवरी को राठी और किशन के वाहन पर गोलीबारी की थी।