पुणे पोर्श केस में बड़ी खबर सामने आ रही है. नाबालिग आरोपी के दादा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन पर परिवार के ड्राइवर को गलत तरीके से बंधन बनाने का आरोप है. दरअसल आरोपी के दादा ने पहले दावा किया था कि हादसे के वक्त पोर्श कार नाबालिग पोता नहीं बल्कि ड्राइवर चला रहा था.
जिसके बाद आज उनकी गिरफ्तारी हुई है. उधर नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल समेत 6 आरोपियों को कोर्ट ने कल 7 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.