Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

आईआईटी बीएचयू में काव्य संध्या का आयोजन

आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार शाम काव्य संध्या हुई। साहित्य अकादमी से पुरस्कृत कवि ज्ञानेंद्रपति ने टेक्नोक्रेट्स के बीच अपनी कविता 'एक टुकड़ा ईश्वर' सुनाई। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि उसे सुनाया ही जाए, कविता एक तरह का आत्म साक्षात्कार भी है।

कवि ने कहा कि हिंदी कविता का परिसर तभी विकसित होगा, जब दूसरी शाखाओं में अध्ययन करने वाले छात्र एक साथ आएंगे। यह भाषा और साहित्य को समृद्ध करने वाली और छात्रों के व्यक्तित्व को निखारने वाली होगी।