Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

अधर में ड्रोन पायलट तैयार करने की योजना...

जनपद में ड्रोन पायलट तैयार करने की योजना अधर में लटक गई है। आईटीडीए (सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी) की ओर से लदाड़ी में ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर प्रस्तावित किया गया था, लेकिन दो साल बाद भी न तो यह सेंटर शुरू हो पाया और न ही ड्रोन पायलट तैयार करने का प्रशिक्षण।

सीमांत जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा में ड्रोन के इस्तेमाल के लिए युवाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण दिए जाने की योजना बनाई गई थी। आईटीडीए की ओर से इसके लिए लदाड़ी क्षेत्र में जिला पंचायत राज विभाग के जिला रिसाेर्स सेंटर में ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर प्रस्तावित किया गया था।