Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

विपक्षी गठबंधन पर सम्राट चौधरी का प्रहार, कहा- भ्रष्टाचारियों को जेल में भेजना पीएम मोदी की गारंटी

Patna: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि मोदी की गारंटी में भ्रष्ट नेताओं की जगह जेल में है, चाहे वो झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन हों या दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल।

पटना में पत्रकारों से सम्राट चौधरी ने कहा, "दोनों भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में होती है। पीएम मोदी की ये  गारंटी है जो भ्रष्टाचारी होगा वो जेल में होगा और जो माफिया होगा उसको भी जेल जाना होगा।"

आरडेडी नेता तेजस्वी यादव के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा,  वो जानते हैं कि उनके पिता लंबे समय तक जेल में थे। इससे बड़ा मोदी की गारंटी का सर्टिफिकेट क्या हो सकता है? कोई नेता है जो पंजीकृत अपराधी है तो वो लालू यादव हैं।”

बता दें दिल्ली में तेजस्वी यादव ने विपक्षी गुट 'इंडिया' की महारैली में कहा था 'मोदी की गारंटी' 'चाइनीज माल' वाली गारंटी है, जो सिर्फ चुनाव तक रहेगी।