Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

पार्क में टहल रहे इंस्पेक्टर पर तान दी पिस्तौल

दिल्ली में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है की वह अब पुलिस वालों को भी लूट का शिकार बना रहे हैं. मामला नई दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी इलाके का है. यहां शाम को टहलने निकले दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई. आरोपियों ने इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई की वहीं, उनकी सोने की चेन भी लूटने की कोशिश की.

इंस्पेक्टर ने बहादुरी दिखाते हुए लूट करने आए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दूसरा आरोपी वहां से भाग गया जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित इंस्पेक्टर स्पेशल सेल में तैनात हैं. वह अपने ऑफिस के पास पार्क में टहल रहे थे तभी उनसे लूट करने के लिए दो आरोपी आ गए. लोकल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.