Breaking News

भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |   जम्मू कश्मीरः कठुआ से एक ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, आतंकियों की मदद का आरोप     |   सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |  

SIT के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए पूर्व BRS सांसद, फोन टैपिंग से जुड़ा है मामला

Telangana: राज्यसभा के पूर्व सदस्य जे. संतोष कुमार मंगलवार को तेलंगाना पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश हुए, जो पिछली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार के दौरान कथित फोन टैपिंग की जांच कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के भतीजे संतोष सोमवार को यहां जांच अधिकारी (आईओ) के समक्ष पेश हुए।

एसआईटी ने उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश देते हुए एक नोटिस जारी किया था। इससे पहले, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव और वरिष्ठ बीआरएस विधायक टी हरीश राव क्रमशः 23 जनवरी और 20 जनवरी को एसआईटी के सामने पेश हुए और फोन टैपिंग मामले में उनसे पूछताछ की गई।

पुलिस ने कहा था कि यह मामला नेताओं, व्यापारियों, पत्रकारों, न्यायपालिका और प्रतिष्ठित हस्तियों से जुड़े व्यापक अनधिकृत और अवैध फोन निगरानी के आरोपों से संबंधित है।

इस मामले में मुख्य आरोपी तेलंगाना के पूर्व खुफिया प्रमुख टी प्रभाकर राव से पहले एसआईटी ने पूछताछ की थी। तेलंगाना विशेष खुफिया ब्यूरो (एसआईबी) के एक निलंबित पुलिस उपाधीक्ष (डीएसपी) समेत चार पुलिस अधिकारियों को मार्च 2024 में हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

इन पर पिछली बीआरएस सरकार के दौरान विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से खुफिया जानकारी मिटाने और कथित तौर पर फोन टैपिंग करने का आरोप है। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।