Breaking News

अहमदाबाद में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट     |   लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल     |   राहुल गांधी आज शाम 6 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |   आंतरिक सुरक्षा पर अमित शाह की अहम बैठक, सभी पैरामिलिट्री फोर्स के निदेशक मौजूद     |   अहमदाबाद में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट     |  

वायनाड में लोगों ने प्रियंका गांधी के समर्थन में लगाए नारे

केरल के वायनाड में लोगों ने प्रियंका गांधी के समर्थन में नारे लगाए।

राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद बने रखेंगे और केरल की वायनाड सीट छोड़ देंगे। यहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा उप-चुनाव के साथ अपना चुनावी आगाज करेंगी।

इसका ऐलान होने के बाद लोगों ने प्रियंका गांधी के स्वागत में नारे लगाए।

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ नई दिल्ली में अपने आवास पर चर्चा के बाद दोनों सीटों पर फैसले का ऐलान किया।

राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। उन्हें चार जून को आए लोकसभा रिजल्ट के 14 दिनों के अंदर एक सीट खाली करनी है।