Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

ग्वालियर में लोगों ने माधवी राजे सिंधिया को दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर के जय विलास पैलेस के रानी महल में हजारों लोगों ने माधवी राजे सिंधिया को अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से ग्वालियर पहुंचा। उनका अंतिम संस्कार ग्वालियर में किया जाएगा।

इस दौरान बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया और बेटी चित्रांगदा राजे सिंधिया भी मौजूद हैं। स्मृति स्थल पर वसुंधरा राजे सिंधिया और यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहीं।

कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल सहित कई राजनैतिक नेताओं ने भी दिवंगत को अंतिम श्रद्धांजलि दी। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पूर्व शाही परिवार की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया।

पिछले तीन महीनों से उनका निमोनिया और सेप्सिस का एम्स दिल्ली में इलाज चल रहा था। वो कुछ दिनों से वेंटीलेटर पर थीं।