केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को चेन्नई में तमिलनाडु भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि एक तरफ PM मोदी, भाजपा तमिल के गौरव को दुनिया में स्थापित करने का काम कर रहे हैं, दूसरी तरफ INDIA गठबंधन के लोग तमिल संस्कृति का अपमान कर रहे हैं.
इनके (INDIA गठबंधन) एक सांसद ने कहा है कि सेंगोल स्थापित करना गलत है. हमने आज प्रस्ताव पारित किया है कि जैसे ही यहां 2026 में बीजेपी सरकार बनेगी, तमिलनाडु की विधानसभा में भी सेंगोल स्थापित किया जाएगा.