Breaking News

इजराइली एयर फोर्स के हमले से दक्षिणी लेबनान के अल-शहाबिया शहर में भारी तबाही     |   ‘राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई’, PM मोदी का X पोस्ट     |   बंगाल चुनाव: ‘सभी एजेंसियां बिकी हुई हैं, बीजेपी पर भरोसा मत कीजिए- ममता बनर्जी     |   बंगाल चुनाव: ‘गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद दी जाएगी’, बोले अमित शाह     |   बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण’, कोलकाता में बोले अमित शाह     |  

अमृतसर में तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल

 पंजाब के अमृतसर में तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान है। यहां तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस है। अमृतसर में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि फरीदकोट में ये 43 डिग्री सेल्सियस था।

लोगों का कहना है कि बढ़ते तापमान के साथ शहर में पर्यटक कम नजर आ रहे हैं। पहले गर्मी ठीक पड़ती थी लेकिन अब बहुत ज्यादा पड़ रही है।

भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग जूस और कोल्ड ड्रिंक पीते दिखाई दिए। मौसम कार्यालय के मुताबिक, पटियाला और पठानकोट में पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 43.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मोहाली में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।