Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

पेमा खांडू ने ली Arunachal Pradesh के CM के तौर पर तीसरी बार शपथ

पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली. इसी के साथ पेमा खांडू लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए. शपथ ग्रहण समारोह में चौना मीन ने अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

पेमा खांडू को बुधवार के दिन ही एक बैठक में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया था. भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों- रविशंकर प्रसाद और तरूण चुग ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया था.