Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पटना: बेऊर जेल अधीक्षक के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई ने छापा मारा

आर्थिक अपराध इकाई ने पटना में बड़ी कार्रवाई की है. बेउर जेल अधीक्षक विधु कुमार के ठिकानों पर ईओयू ने छापेमारी की है. आरोप है कि उन्होंने आय से 146 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है. पूर्णिया, मधुबनी और कटिहार जेल में अधीक्षक के पद पर रहते हुए भी उन पर कई गंभीर आरोप लगे थे.

विधु कुमार के पटना स्थित सरकारी आवास के अलावा उनके पैतृक गांव स्थित आवास पर भी आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापा मारा है. बेऊर काराधीक्षक बनने के बाद और उससे पहले की उनकी कमाई और वेतन के साथ-साथ पूर्वजों की संपत्ति का भी मिलान किया जा रहा है, क्योंकि आरोप है कि उन्होंने आय से काफी अधिक संपत्ति अर्जित की है. अधिकारियों ने उनकी संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच की है.

बेऊर जेल अधीक्षक बनने से पहले विधु कुमार पूर्णिया, मधुबनी और कटिहार जेल में भी अधीक्षक के पद पर रह चुके हैं. उस दौरान भी उन पर कई गंभीर आरोप लगे थे. जेल अधीक्षक से जुड़ी संपत्तियों को लेकर ईओयू की टीम को कई अहम दस्तावेज मिले हैं. माना जा रहा है कि करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति का मामला उजागर हो सकता है.

आर्थिक अपराध इकाई ने छापेमारी को लेकर जो जानकारी साझा की है, उसके अनुसार 4 जनवरी को विधु कुमार के कई ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में छापेमारी की गई है. प्रारंभिक रूप से जांच के दौरान आय से 146 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं. इस संदर्भ में 3 जनवरी को ही आर्थिक अपराध थाना में बेऊर जेल अधीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी.

आर्थिक अपराध इकाई की ओर से हालिया दिनों में सिपाही भर्ती और नीट परीक्षा में धांधली को लेकर भी कई लोगों पर कार्रवाई की गई थी. इसी कड़ी में आज शनिवार को बेऊर जेल के अधीक्षक के ठिकानों पर छापेमारी की गई है.