Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान

कोलकाता मर्डर केस के खिलाफ पूरे देश के डॉक्टरों में गुस्सा है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने की वजह से मंगलवार को कई मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या को लेकर प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी डॉक्टर पीड़िता के लिए इंसाफ और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।