Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

पार्टी ने पशुपति पारस को नहीं छोड़ा, बातचीत जारी है: प्रतुल शाहदेव

Ranchi: झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी ने आरएलजेपी प्रमुख पशुपति कुमार पारस को नहीं छोड़ा है और उनके साथ बातचीत जारी है।

शाहदेव ने कहा, "पशुपति पारस जी के साथ बातचीत लगातार जारी है। चिराग पासवास को जरूर पांच सीटें दी हैं। हम एनडीए को एक साथ रखते हैं। एक साथ चुनाव लड़ते हैं, विकास के मु्द्दे पर, मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के मुद्दे पर और पशुपति पारस जी को भी जो बहुत सारी जमीनी हकीकत हैं वो सारा कुछ देखकर हम फैसला लेते हैं और उनसे भी बातचीत लगातार जारी है। ऐसा नहीं है कि बातचीत का द्वार बंद हो गया हो। बातचीत का द्वार गठबंधन के लिए हमेशा खुला रहता है।"

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार को मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद पशुपति पारस ने कहा कि उनके और उनकी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई है।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सोमवार को एनडीए में सीटों का बंटवारा हुआ। बीजेपी 17 सीटों पर, जेडीयू 16 सीटों पर और चिराग पासवान की एलजेपी (राम विलास गुट) पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

एनडीए के दो और सहयोगी दल- हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (एचएएम) और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोक मोर्चा, एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगा। हालांकि, इस बंटवारे में पशुपति कुमार पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। 

पशुपति लंबे समय से हाजीपुर सीट की मांग कर रहे थे, लेकिन पार्टी आलाकमान ने ये सीट चिराग पासवान को देने का फैसला किया। इसी बात से नाराज चल रहे पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।