Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

MP News: पन्ना के जंगलों में गिद्धों की गिनती पूरी, पिछले साल के मुकाबले 14 फीसदी का इजाफा

MP News: मध्य प्रदेश में पन्ना के जंगलों में तीन दिन चली गिद्धों की गिनती पूरी हो गई। गिनती में उत्तरी और दक्षिणी वन प्रभागों के अलावा पन्ना बाघ अभ्यारण्य के कोर और बफर जोन भी शामिल थे। इस साल गिनती में सात प्रजातियों के कुल 2,301 गिद्ध पाए गए। ये पिछले साल के 1,810 के आंकड़े से 14 फीसदी ज्यादा हैं।

दक्षिणी वन प्रभाग में सबसे ज्यादा 1,127 गिद्ध दर्ज किए गए। पन्ना बाघ अभ्यारण्य में 879 और उत्तरी वन प्रभाग में 295 गिद्ध गिने गए। वन अधिकारियों ने बताया कि गिद्धों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी पूरे क्षेत्र में संरक्षण की लगातार कोशिशों का नतीजा है।

पन्ना बाघ अभ्यारण्य और आसपास के जंगल बाघों का गढ़ हैं। पिछले कुछ सालों से ये जंगल गिद्धों के भी पसंदीदा आवास के रूप में उभरे हैं। यहां का विशाल भूभाग और ऊबड़-खाबड़ इलाका गिद्धों के रहने के लिए आदर्श जगह है।