कथक गायिका और पंडित बिरजू महाराज की बेटी ममता महाराज ने सोमवार को तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक जताया।
उन्होंने कहा, "ये बहुत ही चौंकाने वाली खबर थी। हमें नहीं पता था कि उन्हें क्या हुआ और हम हैरान थे। मैं कामना करती हूं कि भगवान उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दे। जाकिर भाई इतनी शांति से चले गए, उन्हें नहीं पता कि उनके पीछे कितने लोग रह गए हैं जो रोएंगे और उन्हें याद करेंगे। हम मरते दम तक उन्हें नहीं भूलेंगे।"