हरियाणा के पंचकूला की CMO डॉ. मुक्ता कुमार ने हादसे के बारे में बताया, "एक स्कूल बस हादसे का शिकार हुई है. पिंजौर में 46 घायलों का भर्ती किया गया है जिसमें 3 व्यस्क लोग भी शामिल हैं और शेष बच्चे हैं. सभी बच्चों की हमने जांच कर ली है. फिलहाल स्थिति सामान्य है. एक घायल महिला को बाहर रेफर किया गया है जो हादसे के समय बस के बाहर थी."