Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

पल्लवी-ओवैसी के गठबंधन PDM ने 7 सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल यूपी के सियासी समर में कूद गई हैं। पल्लवी पटेल और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी गठबंधन ने यूपी की सात लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को एलान कर दिया है।

कौन कहां उम्मीदवार 
पल्लवी पटेल और ओवैसी के गठबंधन में जो लिस्ट जारी की गई है उसमें बरेली से सुभाष पटेल पीडीएम के लोकसभा प्रत्याशी होंगे। हाथरस से डॉक्टर जयवीर सिंह धनगर को टिकट दिया गया है। फिरोजाबाद से प्रेमदत्त बघेल को प्रत्याशी घोषित किया है। रायबरेली से हाफिज मोहम्मद मोबीन को उम्मीदवार बनाया गया है। फतेहपुर से रामकिशन पाल को टिकट मिला है। भदोही से प्रेमचंद्र बिंद को कैंडिडेट बनाया है। चंदौली से जवाहर बिंद को प्रत्याशी घोषित किया है।