Breaking News

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशासन पर उठाए सवाल     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   कर्नाटक: शिवमोगा में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   केरल: भारी बारिश के बीच मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लोअर पेरियार, पोरिंगलकुथु बांधों में रेड अलर्ट जारी     |  

पंजाब में PM का AAP पर हमला, भगवंत मान को कहा कागजी सीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में मादक पदार्थों का कारोबार फल-फूल रहा है और सरकार कर्ज में डूबी हुई है.

मोदी ने लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत एक जून को होने वाले मतदान से पहले राज्य में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब ने कृषि से लेकर उद्योग तक विभिन्न क्षेत्रों में देश को नेतृत्व प्रदान किया है.