प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार और शनिवार को गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'लखपति दीदी सम्मेलन' को संबोधित करेंगे और 2,587 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह दादर और नगर हवेली के सिलवासा पहुंचेंगे और 450 बिस्तरों वाले नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे, जहां से वे सायली स्टेडियम जाएंगे और 2587 करोड़ रुपये की 62 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि वे स्टेडियम में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
शुक्रवार शाम को प्रधानमंत्री सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान में शामिल होंगे, जिसके तहत वे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत लगभग दो लाख लाभार्थियों को लाभ वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल भी मौजूद रहेंगे।
शनिवार को पीएम मोदी नवसारी जिले में वानसी-बोरसी में आयोजित 'लखपति दीदी सम्मेलन' में भाग लेंगे और 25,000 से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 2.5 लाख से ज्यादा महिलाओं को 450 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता वितरित करेंगे। केंद्र सरकार ने 15 अगस्त, 2023 को 'लखपति दीदी योजना' शुरू की थी।
इस पहल के तहत, स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्य जो प्रति माह 10,000 रुपये या उससे ज्यादा कमाती हैं और कृषि, पशुपालन और लघु उद्योग जैसे अलग-अलग स्रोतों के माध्यम से कम से कम एक लाख रुपये की सालाना आय रखती हैं, उन्हें 'लखपति दीदी' के रूप में मान्यता दी जाती है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक उपलब्धियों के सम्मान हेतु आठ मार्च को मनाया जाता है।
PM नरेंद्र मोदी 7 और 8 मार्च को गुजरात का दौरा करेंगे
You may also like
दिल्ली के शाहदरा आग हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक, 2 लाख मुआवजे का ऐलान.
जापानी प्रतिनिधिमंडल ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात.
बंगाल चुनाव नतीजों से पहले BJP उम्मीदवारों ने मंदिरों में की पूजा, सुरक्षा कड़ी.
कोटा में NEET अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, परीक्षा से एक दिन पहले उठाया कदम.