Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

PM मोदी ने देश को नक्सलवाद से मुक्त कराने का काम किया: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "पीएम मोदी ने 10 साल में देश के 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो प्रति माह और प्रति व्यक्ति मुफ्त राशन दिया। पीएम मोदी ने 12 करोड़ शौचालय बनाए, 4 करोड़ लोगों को घर दिया और 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज देने का काम किया। पहले गरीब के घर में बीमारी आती थी, तो बाप ही 10-15 दिन बाद बेटे से कहता था, बेटा घर ले जाओ मैं तो बीमारी से मरूंगा, लेकिन मेरे इलाज के कर्ज के तले तेरा परिवार भी मर जाएगा। आज किसी के बाप को ऐसा कहने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में  बैठा हुआ उनका बेटा पीएम मोदी, 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाता है। पीएम मोदी ने देश को नक्सलवाद से मक्त कराने का काम किया है।"