Breaking News

नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत-नेपाल रेल सेवा अगले आदेश तक बंद     |   भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन     |   CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, 1 किलो से गोल्ड चूके     |   CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल     |   CWG 2026: तेजस्विन शंकर का दमदार ऑलराउंड शो, डे-1 के बाद सिल्वर मेडल पोजिशन पर     |  

PM मोदी आंध्र प्रदेश में एनडीए की 2 रैलियों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश में एनडीए की दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उनके साथ गठबंधन सहयोगी टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी होंगे। पहली जनसभा पूर्वी गोदावरी जिले के राजमहेंद्रवरम में मौजूद वेमागिरि में दोपहर में होगी। इसके बाद, दूसरी रैली शाम में अनाकपल्ली में होगी। 

आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं। राज्य में 13 मई को वोटिंग होगी।  एनडीए के सहयोगियों के बीच सीट-बंटवारा समझौते के तहत, टीडीपी को विधानसभा की 144 और लोकसभा की 17 सीट मिली हैं, जबकि बीजेपी लोकसभा की छह और विधानसभा की 10 सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, जनसेना लोकसभा की दो और विधानसभा की 21 सीट पर चुनाव लड़ रही है।