Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

PM मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरदीप सिंह पुरी समेत कई बीजेपी नेता पीएम मोदी के साथ मौजूद थे।

नामांकन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी नेवाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सप्तमी के मौके पर गंगा पूजन किया। इसी के साथ उन्होंने काल भैरव मंदिर में भी पूजा की। कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय को मैदान में उतारा है। वारणसी में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में एक जून को वोटिंग होगी।