Breaking News

अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |   सीजफायर पर बातचीत ठप होने के बीच ईरान के खार्ग द्वीप पर हवाई हमले     |  

Gujarat: भारी बारिश से सूरत पानी-पानी, नगर निगम को करने पड़े हैं आपातकालीन इंतजाम

गुजरात के सूरत में महज 36 घंटों में 400 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होने से मंगलवार को शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। सड़कें तालाब बन गईं और रिहायशी इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला। इससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी ठप हो गया। पानी दुकानों और इमारतों में भी घुस गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने की भी आशंका है। कई निचले इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है, इसलिए अधिकारियों ने अगले दो दिनों तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है।

सूरत नगर निगम ने पानी निकालने के आपातकालीन इंतजाम किए हैं। किसी भी स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिम को रोकने के लिए स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। शहर भर में पानी निकालने और फंसे हुए निवासियों को निकालने के लिए भी विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

प्रशासन और ज्यादा बारिश की आशंका जता रहा है, क्योंकि मौसम विभाग ने बुधवार को सूरत और गुजरात के दूसरे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।