महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले का कहना है कि महाराष्ट्र कोर कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में हमने राज्य में हाल ही में हुए चुनावों का विश्लेषण किया. शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस नेताओं ने झूठ बोलकर लोगों से वोट मांगे,
लेकिन अब जनता समझ गई है. हमने पूरे लोकसभा चुनाव का विश्लेषण किया और हमारी गलतियां क्या थीं, हम उन्हें सुधारने का प्रयास करेंगे और हमारी सरकार जनता की मांगों को पूरा करने का प्रयास करेगी.