उत्तर रेलवे के चंडीगढ़ स्टेशन पर निर्माण कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहित इस रूट की 20 ट्रेनों का शनिवार से 24 अक्तूबर तक संचालन प्रभावित रहेगा। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 17 व 22 को रास्ते में 25 मिनट और 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 40 मिनट रोककर चलाई जाएगी। वहीं, 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस को 20 को, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस को 21 को अस्थायी रूप से साहेबजादा अजित सिंह नगर मोहाली स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।