Breaking News

मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |   BJP ने अपने सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया, 16-18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश     |   नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र     |   PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा     |   आज बंगाल में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी     |  

बीजेपी के हमलों का मुकाबला केवल दीदी कर सकती हैं, ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद बोले अखिलेश यादव

West Bengal: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और “बीजेपी के हमलों का मुकाबला करने का साहस दिखाने” के लिए उनकी सराहना की।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने अपनी पत्नी और लोकसभा सांसद डिंपल यादव के साथ यहां राज्य सचिवालय नबन्ना में बनर्जी से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, “केवल दीदी (ममता बनर्जी) ही इस देश में बीजेपी के हमलों का मुकाबला कर सकती हैं।”

उन्होंने उत्तर प्रदेश में एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से लगभग 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने की ओर इशारा करते हुए कहा, “मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में एनआरसी लागू करने और लोगों को प्रताड़ित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।”

बनर्जी के साथ यादव की मुलाकात लगभग 40 मिनट तक चली। एसपी प्रमुख ने कहा, “लोकतंत्र को बचाने के बनर्जी के संघर्ष में हम उन्हें पूर्ण समर्थन देंगे।”