बिहार के हाजीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज चौथे चरण का वोटिंग है। ज्यादा मतदान इसका शोभा बढ़ाता है. एक एक वोट लोकतंत्र का गहना बन जाता है। यह वो धरती है जहां लोकतंत्र की जड़ें हैं।
यह वो धरती है जहां राम चौरा मंदिर है. माना जाता है हमारे प्रभु श्री राम के चरण पड़े थे। उन्होंने आगे कहा, "यह पहला चुनाव है जब हम रामविलास जी के अनुपस्थिति में लड़ रहे हैं। हाजीपुर के प्रति हम समर्पित थे। 4 जून को सबकी नजर TV और रेडियो पर होगी। सोशल मीडिया पर भी होगा।